धर्म को धारण करने से कल्याण होगा ….. महात्मा वर्धमानंद।
बागली से
नूर मोहम्मद शेख की
रिपोर्ट।
बागली,, धर्म को अपनाने के साथ उसे धारण करने से ही प्राणी मात्र का कल्याण संभव है।
प्रत्येक मानव में दिव्य प्रकाश मौजूद है समस्त प्राणी में कोई बड़ा कोई छोटा नहीं,
परस्पर सभी ईश्वर के बनाए हुए बंदे हैं,
दुनिया की जगमगाहट वास्तविक अंधेरा है,
जब इसको दूर कर लिया तो ईश्वर के दर्शन हो जाएंगे ,
क्योंकि वह स्वयं हमारे हृदय में विद्यमान है।
वही महात्मा जी द्वारा योग के फायदे बताए गए और स्वयं योग कर कर भी बताया।
जब पत्रकार नूर मोहम्मद शेख ने महात्मा जी से सवाल किया कि,
इस युग में जितना अपने-अपने धर्म का प्रचार प्रसार हो रहा है,
उतना तो किसी भी युग में देखने पढ़ने सुनने को नहीं मिला।
परंतु उसके बाद भी समाज में करुणा दया और सहयोग की कमी महसूस होती है।
जबकि सभी धर्म का निचोड़ यही है कि प्राणी मात्र पर रहम और दया की जाए।
जवाब में उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में दुनिया के परिदृश्य को देखते हुए
आपका प्रश्न तो बड़ा वाजिब है, लेकिन इसका बहुत ही सरल जवाब है
हम सभी को धर्म को अपनाने के साथ उसे धारण करने की जरूरत है
जब धर्म हमारे रग रग में रम जाएगा
हमें हर तरफ राम नजर आयेगे और जब हृदय में
बस जाएगा तो कंकर में भी शंकर नजर आएगा।
कहने तात्पर्य यही है कि धर्म को समझे
उसे धारण करें उसका अनुसरण करें
तभी विश्व का कल्याण होगा और प्राणियों में सद्भाव होगा।
उक्त विचार मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज के परम शिष्य महात्मा श्री वर्धमानानंद जी…
द्वारा
अल्प प्रवास पर बागली पहुंचने पर रखे गए।
तीर्थ क्षेत्र ,धार्मिक नगरी, पवित्र भूमि ,बागली रियासत पहुंचे
संत का स्वागत सम्मान नगर के वरिष्ठ अभिभाषाक प्रवीण चौधरी,
और महात्मा जी को बागली लाने में विशेष भूमिका निभाने वाले लक्ष्मण सिंह परिहार,
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश गोस्वामी,
राजेंद्र योगी ,नूर मोहम्मद शेख आदि द्वारा किया गया ।
इस दौरान महात्मा जी द्वारा सभी को पुस्तक प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

https://shorturl.fm/ZjzD8
https://shorturl.fm/U70IZ
https://shorturl.fm/7iLJW
https://shorturl.fm/4gBjN
https://shorturl.fm/qOs4T
https://shorturl.fm/RQWJk
https://shorturl.fm/7MakU
https://shorturl.fm/vafT8
https://shorturl.fm/Q4FWt
buy thc lollipops online for fun discreet cannabis use
https://shorturl.fm/L52Yv