मासूम चेहरे की मुस्कान कभी मायूसी में नहीं बदलना चाहिए
अभियान मुस्कान कार्यक्रम में बोली
मासूम चेहरे की मुस्कान कभी मायूसी में नहीं बदलना चाहिए
एसडीओपी सृष्टि भार्गव।
बागली से मुकेश गुप्ता की रिपोर्ट।

मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष अभियान “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल बागली की बालिकाओ को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए सदैव निर्भिक रहने,लालच नहीं करने तथा जानकारियों से सदैव सजग रहने की अपील की।
सुश्री भार्गव ने कहा कि आपकी मायुस मुस्कान कभी भी मायुसी में न बदले तथा आप लोग स्वछन्द माहौल में उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर आगे बढती रहें यही प्रयास पुलिस प्रशासन का रहता है। बालिकाओं की सजगता के लिए आवश्यक बिन्दु रखें।
सुश्री भार्गव का प्राचार्य महेश गोस्वामी, शिक्षिका सरोज जौहरी, निशा योगी, आयशा अली, मोहन पर्ते, महेंद्र आस्के तथा कृष्णा भाई के द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का
आभार वरिष्ठ शिक्षक पंडित वासुदेव जोशी द्वारा माना गया।
सुश्री भार्गव ने विद्यालय की व्यवस्था, अनुशासन तथा उत्तम परिवेश की प्रसंशा करते हुए शिक्षक साथियों को शुभकामनाएं प्रदान की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित रही।
