करनावद की होनहार छात्रा महिमा जाटव ने कक्षा 8वीं में किया टॉप, 89.83% अंक प्राप्त
करनावद। करनावद की प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी महिमा रवि जाटव ने राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर नगर का नाम गौरवान्वित किया है।
महिमा जाटव, ए वन मांटेसरी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 600 में से 539 अंक प्राप्त कर 89.83 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
गौरतलब है कि महिमा ने इससे पूर्व कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षा में भी 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संपूर्ण संकुल करनावद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उनकी यह लगातार सफलता उनकी मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाती है।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य यशवंत पवार, कक्षा अध्यापिका मीनू पाल, शिक्षिका मोनाली जाधव, बिंदु राणावत, कविता पाटीदार, शिक्षक दिनेश वर्मा एवं रोहित पाटीदार सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परिवारजनों में एडवोकेट रवि जाटव सहित सभी परिजनों ने महिमा की इस सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
महिमा जाटव की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है।

