“ऑपरेशन प्रहार” में देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

जिले के खातेगांव में जुए सट्टे संचालित होने वाले स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई।
देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत खातेगांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक बंगला मैदान क्षेत्र में जुआ खेलते 05 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा। पुलिस ने मौके से ₹ 6,220 नगद एवं ताश के पत्ते जप्त किए।
मुखबिर की सूचना पर गठित दो विशेष टीमों ने घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में संगठित अपराधों पर लगातार सख्ती जारी है, और ऑपरेशन प्रहार के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
