गोवंश की सौंदर्य सामग्री की जबरदस्त हुई बिक्री।
बागली साप्ताहिक बाजार में अच्छी ग्राहकी से व्यापारियों के खिले चेहरे।

बागली , दीपावली का त्यौहारीया बाजार दीपावली के एक दिन पूर्व रविवार को होने से नगर के साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ रही।पशुओं की सौंदर्य सामग्री की जबरदस्त बिक्री हुई।
बैलों की मंझूडी 100 से ₹200 जोड़ तक बिकी।
घुंघरू वाले कंठे माला 300 रुपए जोड़ तक विकी
गौ माता के लिए भी सामग्री प्रचुर मात्रा में किसानों ने एवं गोपालको ने खरीदी।
अधिवक्ता और किसान। प्रवीण चौधरी द्वारा भी
गौ माता के लिए सौंदर्य सामग्री की समीक्षा की एवं व्यापारियों से खरीदी बिक्री संबंध में चर्चा कर जानकारी ली गई ।
हाटपिपलिया से अपनी दुकान लेकर आए हाजी एहसान मंसूरी और हुसैन पटवा ने बताया कि पिछले 35 सालों से हर वर्ष दीपावली पर अपनी दुकान लेकर बागली आते है बाजार से कभी भी निराश नहीं लौटे आज भी अच्छी गिराकी होने से अच्छी मात्रा में बिक्री हुई है।
नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट।

https://shorturl.fm/EbIId
https://shorturl.fm/7S2Ql