बरोठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जुआ खेलते दो आरोपी धराए

ऑपरेशन प्रहार से जुआ सट्टा जैसी गतिविधियों पर तीखा प्रहार।
देवास पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बरोठा थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर अवैध जुआ खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डायल-112 पर मिली सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से ₹1120 नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए।
थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह के नेतृत्व में SBI बैंक के सामने, मेजर विक्की की गुमटी के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
देवास पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
