मूसराबाद इलाके में बने अरबियन मण्डी रेस्तरां में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. यहां बिरयानी खाने आए एक ग्राहक की थाली में मरा हुआ कॉकरोच निकला. ग्राहक का कहना है कि वह रेस्तरां में दोस्तों के साथ खाना खा रहा था, तभी उसकी नजर बिरयानी की प्लेट में पड़े कॉकरोच पर पड़ी.
ग्राहक ने तुरंत ही इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और रेस्तरां स्टाफ से शिकायत की. लेकिन शिकायत को गंभीरता से लेने की बजाय मैनेजमेंट ने मामले को टालने की कोशिश की. यही बात ग्राहक को नागवार गुजरी और फिर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई.
