दीक्षारंभ छात्र जीवन में शिक्षा के साथ जीवन मूल्यों का भी प्रारंभ

इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट आर्ट्स एंड साइंसेज,मालवांचल यूनिवर्सिटी का दीक्षारंभ समारोह
इंदौर। इंडेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट आर्ट्स एंड साइंसेज,मालवांचल यूनिवर्सिटी का दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए छात्र-छात्राओं का स्वागत भी तिलक लगाकर किया गया। यह आयोजन न केवल एक शैक्षणिक औपचारिकता थी, बल्कि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति सजग, जिम्मेदार और प्रेरित करने की दिशा में एक सशक्त पहल भी थी। मालवांचल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॅा.लोकेश्वर सिंह जोधाणा ने कहा कि आज का विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह सकता। उसे व्यवहारिक, रचनात्मक और समाजोपयोगी बनना होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं को उज्जवल भविष्य प्रदान करेगी और यह रोजगार परक शिक्षा है। इस राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्र’ स्वरोजगार प्रारंभ कर कई युवाओं को रोजगार दे सकता है। छात्र इसका लाभ लेकर युवा पीढ़ी को विकास के पद पर जोड़ सकता है। मालवांचल यूनिवर्सिटी और इंडेक्स समूह संस्थान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शिक्षा के उद्देश्य, संस्थान की परंपराओं, और उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया।इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया,वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,मालवांचल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॅा.संजीव नारंग ने सभी नए छात्रों को दीक्षारंभ की शुभकामनाएं दी।
अनुशासन और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी

एकेडमिक डीन डॅा.सलील भार्गव ने कहा कि यह केवल शिक्षा यात्रा की शुरुआत नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों,अनुशासन और आत्मबोध की यात्रा की भी शुरुआत है। दीक्षारंभ वह क्षण है, जब विद्यार्थी अपने भीतर से एक नई ऊर्जा, नया संकल्प और नई दिशा का अनुभव करता है। एआई और टेक्नोलॅाजी के इस युग में आपको सबसे पहले खुद को किताबी ज्ञान के साथ हाइटेक बनाने की ओर भी ध्यान देना होगा। डायरेक्टर मैनेजमेंट कॅालेज रूपेश वर्मा ने कहा कि अनुशासन और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी है। आज के समय में नॅालेज,इंफर्मेशन के साथ जुड़ने रहना सबसे पहली प्राथमिकता है। प्राचार्य डॅा.अजय मिश्रा ने विद्यार्थियों को मैनेजमेंट कॉलेज की आधुनिक सुविधाओं पुस्तकालय, डिजिटल क्लासरूम, लैब और शोध संसाधनों का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी। इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी की आईक्यूएसी द्वारा आचार संहिता समिति अध्यक्ष डॅा. नेहा खरे ने छात्रों को यूनिवर्सिटी की आचार संहिता, नीतियों और नैतिक मूल्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मालवांचल यूनिवर्सिटी प्रो.वाइस चांसलर डॅा.रामगुलाम राजदान,डिप्टी रजिस्ट्रार डॅा.राजेंद्र सिंह,प्राचार्या पैरामेडिकल डॅा.रेशमा खुराना,डीन डेंटल डॅा.रोसैया कनपर्ती,डॅा.अश्विनी यादव,अभय खेर,दीपिका चौहान ,प्रिंसी सिंह,आदि शिक्षक उपस्थित थे। संचालन दामिनी सिंह और मनस्वी भदौरिया ने किया।
