नेशनल लोक अदालतें बगैर जीत हार के वादी, प्रतिवादी को न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम.. ए डी जे एस आर सिनम।
नूर मोहम्मद शेख की रिपोर्ट।

बागली , नेशनल लोक अदालत
का सफल आयोजन। सुलह समझौते के माध्यम से सैकड़ो प्रकरणों का निराकरण हुआ, न्यायालय परिसर बागली में आयोजित नेशनल लोक अदालत में
भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ़ इंडिया, नगर परिषद बागली, आदि विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा लोक अदालत के माध्यम से उपभोक्ताओं को छूट प्रदान कर अनुमानित लगभग
एक करोड रुपए से अधिक की वसूली की गई इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार वरिष्ठ अभिभाषक सूर्य प्रकाश गुप्ता प्रवीण चौधरी , एडवोकेट संदीप यादव, एडवोकेट सादिक खान भी इस नेशनल लोक अदालत में मौजूद रहे ।
