शासकीय स्वास्थ्य केंद्र बागली में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
अस्पताल में राष्ट्रीय वृद्ध जन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत
विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर स्वास्थ्य परीक्षण

उपचार एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया
शिविर में आए वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार बीएमओ डॉक्टर हेमंत पटेल ने किया गया
मरीजों की फिजियोथैरेपी
थैरेपिस्ट नीतू मालवीय के ने की।
डॉक्टर पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष वृद्ध विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजन कर वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचारऔर परामर्श दिया जाता है इस अवसर परडॉक्टर पटेल ने कहां कि वृद्धावस्था जीवन की वह प्राकृतिक और क्रमिक अवस्था है जो मानव जीवन के अंतिम चरण से जुड़ी है इसे अक्सर60 या 65 वर्ष की आयु के बाद की स्थिति माना जाता है ।और इसमें शारीरिक क्रियाओं में गिरावट रोगों के संभावना में वृद्धि और जीवन शैली में बदलाव शामिल है वृद्धा अवस्थाओं के प्रमुख विशेषताओं में शारीरिक परिवर्तन जैसे त्वचा का पतला होना बाल सफेद होना जोड़ों में दर्द संवेदिक क्षमता में कमी होना मनोवैज्ञानिक बदलाव जैसे याददाश्त में कमी बदलाव का प्रतिरोध और सामाजिक और आर्थिक समस्या शामिल है इसके साथ ही अन्य अनुभवों का खजाना दूसरों पर निर्भरता और बीमारियों की बढ़ती संभावना भी वृद्धावस्था के महत्वपूर्ण पहलू है ।
साथ ही पटेल ने बताया कि शिविर में45 वृद्ध जनों की जांच परामर्श एवं उपचार किया गया।।
